पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभियान में ढिलाई पर अधिकारियों को थमाए नोटिस

अभियान में ढिलाई पर अधिकारियों को थमाए नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर. कलेक्ट्रेटसभा कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की मासिक समीक्षात्मक बैठक मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। इस मौके पर चौधरी ने निर्मल भारत अभियान की कम प्रगति पर असंतोष जताते हुए समस्त विकास अधिकारियों एवं खंड समन्वयकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह में सुधारात्मक कदम उठाते हुए निर्मल भारत अभियान में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के बाद इस योजना की पुन: समीक्षा करते समय संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।