- Hindi News
- गांधी जयंती पर होगी रेलवे स्टेशनों की सफाई
गांधी जयंती पर होगी रेलवे स्टेशनों की सफाई
प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के निर्देशों पर 2 अक्टूबर को देश के सभी रेलवे स्टेशनों पर श्रमदान के माध्यम से विशेष सफाई अभियान संचालित किया जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी के अनुसार रेलवे स्टेशनों पर श्रमदान के माध्यम से विशेष सफाई अभियान संचालित कर सफाई के प्रति जागरूकता पैदा की जाएगी। जिसमें क्षेत्र के एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड एवं स्वंयसेवी संस्थाओं के स्वयंसेवक भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत 2 अक्टूबर को सवेरे 10 बजे जालोर रेलवे स्टेशन पर श्रमदान का कार्यक्रम होगा। जिसमें इच्छुक व्यक्ति भाग ले सकेंगे।