पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाड़मेर के लोक कलाकारों ने किया मंत्रमुग्ध

बाड़मेर के लोक कलाकारों ने किया मंत्रमुग्ध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर| शहरसहित जिले भर के शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा विभाग स्पिक मैक के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शांति बाल निकेतन माध्यमिक विद्यालय में हुए कार्यक्रम में बाड़मेर के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भगुड़ा खां मागणियार एंड पार्टी की ओर से कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। प्रधानाचार्य केआर भारद्वाज ने बताया कि कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर विद्यार्थियों को राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कलाकारों ने केसरिया बालम पधारो म्हारे देश, धोरा माथे झूंपड़ी, नींबूड़ा-नींबूड़ा सहित विभिन्न लोक गीतों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान योगराज चौहान परीक्षित कुमार, राजेश दहिया, हितेश कुमार, अशोक कुमार कोमल सैन सहित स्कूल स्टाफ विद्यार्थी उपस्थित थे। कौशल्स विक्टोरिया सीनियर सेकंडरी स्कूल जालोर में लोक कलाकारों ने राजस्थानी गीतों के माध्यम से संस्कृति के रंग बिखेरे। प्रधानाचार्य देवेंद्रसिंह ने बताया कि पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव के चलते लोक संस्कृति लुप्त हो रही है।