पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत

मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालवाड़ा. कस्बेसे साढ़े चार किमी दूर बिशनगढ़ की ओर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह सवा ग्यारह बजे के करीब बालवाड़ा रेलवे स्टेशन से साढ़े चार किमी दूर पिलर संख्या 44/ 6-5 के पास मांडवला निवासी लीला (30) प|ी मोमताराम मेघवाल की एक मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के काका खंगाराराम पुत्र देवीराम ने पुलिस को बताया कि मृतका की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से यह बिना बताए घर से निकल जाती थी। घटना की जानकारी के बाद जालोर कोतवाली से सीआई मांगीलाल मौके पर पहुंचे। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया।