प्रतिभा सम्मान समारोह 25 को
जालोर . क्षत्रियसरगरा समाज विकास समिति खुडाला- फालना द्वारा संभाग स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 25 दिसंबर को निंबेश्वर महादेव मंदिर फालना में किया जाएगा। सरगरा समाज जागृति मंच राजस्थान के प्रदेश महासचिव नारायणलाल सरगरा ने बताया कि प्रतिभावान सम्मान समारोह में सैकंडरी, सीनियर सैकंडरी, स्नातक, स्नातकोत्तर अन्य डिग्री, डिप्लोमा में 60 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक से उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को एवं राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में सम्मानित एवं विशेष योग्यताधारी को सम्मानित किया जाएगा।