बाबा रामदेव मंदिर का शिलान्यास किया
जालोर. न्यूरामदेव कॉलोनी में बुधवार को नाारायणगिरी महाराज के सानिध्य में बाबा रामदेव मंदिर का शिलान्यास किया गया। सुरेश मेघवाल ने बताया कि मेघवाल समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में मंदिर निर्माण के लिए नींव रखी गई। इस दौरान खेताराम बामणिया, वीशाराम परिहार, लक्ष्मणाराम चौहान, गलाराम वेडिया, तेजाराम, कुयाराम, सुरेश परमार श्रवण चौहान सहित मेघवाल समाज के कई लोग उपस्थित थे।