शिविर का समापन
जालोर . राजस्थानप्रारंभिक शिक्षा परिषद जयपुर के निर्देशानुसार राउप्रावि हनुमानशाला जालोर में लॉ विजन असेसमेंट शिविर केंप का समापन हुआ। समावेशित शिक्षा प्रभारी एपीसी मोहनलाल राठौड़ ने बताया कि दृष्टिबाधित बालक-बालिकाओं के लिए असेसमेंट भौरुका चेरिटेबल ट्रस्ट जयपुर की ओर से आए डॉ. रामसिंह कैलाशचंद्र की ओर से 79 बालक-बालिकाओं के आंखों की जांच की गई जिन्हें आगामी शिविर में चश्मा डिवाइस वितरण किया जाएगा। जिला समन्वयक विजयलक्ष्मी राजपुरोहित के नेतृत्व में संदर्भ शिक्षक राजेश पुरोहित, चंद्रश्ेाखर, श्यामसुंदर पंचाल गणेशदान सहित अन्य शिक्षकों ने शिविर में सहयोग किया।