ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित
जालोर. आहोरमें ब्लॉक स्तरीय मासिक समीक्षात्मक बैठक का बुधवार को आयोजन किया गया। बैठक में परिवार कल्याण के अंतर्गत नसबंदी, टीकाकरण, कोटपा एक्ट सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में बीसीएमओ डॉ. वीरेंद्र हमथानी, पुष्पा सेन, डॉ. डीडी गुप्ता, डॉ. भरत टेलर, डॉ. सादिक मोहम्मद डॉ. लालाराम चौधरी सहित चिकित्साकर्मी स्टाफ मौजूद थे।