मानवाधिकार की शपथ दिलाई
जालोर. राष्ट्रीयमानवाधिकार दिवस पर कलेक्टर कार्यालय मे अतिरिक्त जिला कलेक्टर आशाराम डूडी ने अधिकारियों कर्मचारियों को मानवाधिकारों के सम्मान एवं संरक्षण के लिए शपथ दिलाई। शपथ के दौरान डूडी ने मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मानव जाति की उन्नति मानव अधिकारों की सुरक्षा में ही निहित हैं। इस अवसर पर परिसर स्थित सभी अनुभागों के प्रभारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।