पंचायत चुनावों के लिए आरक्षण 16 से
जालोर. पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनावो के तहत प्रधानोंं, जिला परिषद सदस्यों एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए जिला मुख्यालय पर 16 व17 दिसंबर को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में निर्धारित पदों के लिए आरक्षण किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव- 2015 के लिए सभी पंचायत समितियों के प्रधानो एवं जिला परिषद सदस्यों का आरक्षण 16 दिसंबर को सुबह 10 बजे तथा समस्त पंचायत समिति सदस्यों के लिए 17 दिसंबर सुबह 10 बजे से विधायकों की उपस्थिति में आरक्षण के निर्धारण का कार्य किया जाएगा।