स्वच्छता के बारे में दी जानकारी
आहोर. साक्षरताके पिछड़ेपन को दूर करने के लिए आपणो जालोर - साक्षर जालोर यात्रा का भैसवाड़ा पहुंचने पर ग्रामीणों ने इसका ढोल-नगाड़ो से स्वागत किया इस अवसर पर जिला साक्षरता अधिकारी यज्ञदत्त जोशी ने बालिका उप्रावि भैसवाड़ा की बालिकाओं को साक्षरता की शपथ दिला स्वच्छता के बारे में बताया। ग्रामीण महिलाओं एवं बालक-बालिकाओं को साक्षरता नाटक प्रस्तुत कर शिक्षा का संदेश दिया। संस्था प्रधान शोभा दवे ने साक्षरता के बारे मे जागरूक होने की बात कही। इस अवसर पर हनुमान सिंह निंबला, दुर्जनसिंह, रणछोड़ाराम, भंवरी देवी सहित स्कूल स्टाफ ग्रामीण महिलाएं तथ छात्र- छात्राओं सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।