पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभियान के पहले दिन 127 स्टूडेंट्स ने एनएसयूआई की सदस्यता ग्रहण की

अभियान के पहले दिन 127 स्टूडेंट्स ने एनएसयूआई की सदस्यता ग्रहण की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर | भारतीयराष्ट्रीय छात्र संगठन का जिला स्तरीय सदस्यता अभियान बुधवार को पूर्व महासचिव लक्ष्मणसिंह के नेतृत्व में राजकीय महाविद्यालय कैंपस में प्रारंभ हुआ। जिलाध्यक्ष कांतिलाल मेघवाल ने बताया कि नियमित 27 वर्ष से कम आयु वाले छात्र ही संगठन से जुड़ सकेंगे। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर तक चलने वाले अभियान में स्नातक, स्नातकोत्तर या किसी भी व्यवसायिक पाठ्यक्रम में नियमित विद्यार्थी सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 3500 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें से पहले दिन 127 छात्रों ने सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उत्तमसिंह कलापुर, गीगाराम गोयल, शराफत मेहर, हैदर अली, सुरेश सोलंकी, सिकंदर अली, धीरज राखी बंशीलाल सोलंकी सहित संगठन पदाधिकारी सदस्य उपस्थित थे।

जालोर. अभियानके तहत सदस्य बनाते एनएसयूआई पदाधिकारी।