मानवाधिकार की शपथ दिलवाई
जालोर. राउमाविजालोर में मानवाधिकार सप्ताह कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को मानवाधिकार की शपथ दिलवाई गई। प्रधानाचार्य हनीफ खान ने मानवाधिकार सप्ताह के तहत हुई प्रतियोगिताओं का परिणाम घोषित कर विजेताओं को पारितोषिक दिए। खान ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में जाह्नवी प्रथम, योगेश द्वितीय बीरबलराम तृतीय, चित्रकला में योगेश किशन प्रथम, करण परिहार द्वितीय पोपटलाल तृतीय तथा भाषण प्रतियोगिता में अर्जुनसिंह प्रथम, कामाक्षी परिहार द्वितीय दीपक कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर कल्याण परमार, शांतिलाल दवे, जितेंद्र कुमार शर्मा, मनीष ठाकुर, देवीलाल माली, उषा परिहार, हाजी खान मेहर विजय कुमार पारीक सहित स्कूल स्टाफ विद्यार्थी उपस्थित थे।