पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर सोनी ने समीक्षा की

कलेक्टर सोनी ने समीक्षा की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टर सोनी ने समीक्षा की

जालोर| कलेक्टरडॉ. जितेंद्र कुमार सोनी की मौजूदगी में शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके कलेक्टर ने प्रत्येक विद्यालय में पुस्तकालय संचालित करने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि इसके संचालन के लिए एक अध्यापक को पुस्तकालय प्रभारी बनाकर नियमित रूप से विद्यार्थियों को पुस्तक वितरण किया जाए तथा वितरण का संधारण रजिस्टर में किया जाए।

साप्ताहिक रूप से एक कालांश पुस्तकालय के लिए रखा जाए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी जयनारायण द्विवेदी ने बताया कि जिले में 299 स्कूलों को 10-10 हजार रुपयों की राशि पुस्तकें क्रय करने के लिए प्रदान की गई है। वही जिले के 261 विद्यालयों को मरम्मत कार्य के लिए 20-20 हजार रुपए तथा 5 हजार रुपयों की राशि सफाई कार्यों के लिए जारी की गई है। बैठक में जिले में संचालित मॉडल स्कूल, शारदे छात्रावास एवं कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालयों तथा खेल गतिविधियों आदि की भी समीक्षा की गई इस अवसर पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी भैराराम चौधरी एवं सर्व शिक्षा के भंवरसिंह चारण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।