पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगरपरिषद बोर्ड की पहली बैठक रही हंगामेदार

नगरपरिषद बोर्ड की पहली बैठक रही हंगामेदार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषदके नवनिर्वाचित बोर्ड की शुक्रवार को हुई बैठक हंगामेदार रही। बैठक के प्रारंभ में नगरपरिषद आयुक्त शंकरलाल गहलोत निर्धारित एजेंडे के तहत नवनिर्वाचित पार्षदों के परिचय लेने के साथ कानून व्यवस्था की जानकारी दे रहे थे, तभी उपसभापति मंजू सोलंकी ने उन्हें बीच में टोकते हुए कहा कि उनके पास फालतू समय नहीं है। हम आपका भाषण सुनने नहीं आए हैं तथा सभी पार्षदों को बारी-बारी से अपनी समस्याएं सुनाने का मौका दिया जाए।

इस पर आयुक्त ने उन्हें नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया के तहत पार्षदों को परिषद के बारे में पूरी जानकारी देने का अनुरोध किया लेकिन उपसभापति अपनी जिद पर अड़ी रही जिससे एकबारगी मामला गर्मा गया। इस पर सभापति भंवरलाल माली ने बीच-बचाव कर उपसभापति आयुक्त से शांति गरिमा बनाए रखने की बात कही। इसके बाद उपसभापति ने नगरपरिषद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्षदों की ओर समस्याओं को लेकर दिए गए प्रार्थना पत्र फाइलों में ही दबकर रह जाते हैं। उन्होंने नगरपरिषद के कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि पहले वह विपक्ष नेता थी तो भी भ्रष्टाचार के लिए लड़ती थी और अब जब वह सत्ता में है तो भी भ्रष्टाचार के खिलाफ जनसमस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाएंगी। उन्होंने रोडलाइट व्यवस्था के लिए ठेकेदार नियुक्त करने तथा सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए सफाईकर्मियों को पाबंद करने की बात कही। उन्होंने आयुक्त को नगरपरिषद से हटाने की बात कही जिस पर आयुक्त गहलोत ने उन्हें कहा कि यह आपके अधिकार क्षेत्र का मामला नहीं है। उपसभापति सोलंकी ने कहा कि उनके सम्मान को लेकर हमेशा भेदभाव किया जाता है लेकिन वह सम्मान की भूखी नहीं है। बैठक के दौरान सभी पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याएं सुनाते हुए आयुक्त से उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान की बात कही जिस पर आयुक्त ने कहा कि सभी पार्षद अपने वार्ड से संबंधित समस्याओं के लिए एक प्रार्थना पत्र लिखकर दें तथा उनकी समस्याओं का शीघ्र ही समाधान करने के प्रयास किए जाएंगे। सभापति भंवरलाल माली ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ पार्टी का बोर्ड बनाया है, वह भी उनकी समस्याओं का समाधान करने तथा शहर में विकास कार्यों को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। बैठक में विधायक अमृता मेघवाल, एक्सईएन महेश राजपुरोहित, कार्यालय सहायक मफाराम गर्ग, वरिष्ठ लिपिक