आग से किराणा का सामान जला
जालोर. सूरजपोलके अंदर स्थित एक किराणे की दुकान में शुक्रवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे शॉर्ट सर्किट के चलते किराणे की दुकान में आग लगने से दुकान में रखा काफी सामान जल गया। आग की लपटें देखकर आस-पास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया। लोगों की सहायता से दुकान में रखे सामान को बाहर लाया गया।