अंतर संकाय वालीबॉल प्रतियोगिता आयोजित
जालोर. राजकीयमहाविद्यालय में अंतर संकाय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया, जिसमें फाइनल मुकाबले में कला संकाय ने विज्ञान संकाय को पराजित किया। प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका शरद जोशी ने निभाई। इसी तरह अंतर संकाय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया जाएगा।