पैरोल कमेटी की बैठक आयोजित
कलेक्टरडॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला पैरोल कमेटी की बैठक आयोजित हुई, जिसमें दो बंदियों को पैरोल पर छोड़ने पर स्वीकृति प्रदान की गई।
डॉ. सोनी के अनुसार जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी राजेन्द्र राजपुरोहित के माध्यम से पांच बंदियों को पैरोल पर छोड़ने के लिए आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से दो आजीवन कारावास प्राप्त बंदियों को 40 दिन के तृतीय पैरोल पर छोडऩे की स्वीकृति प्रदान की गई। कमेटी ने बंदियों की समाज में पुनर्स्थापना के मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए यह स्वीकृति प्रदान की। बैठक में पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर आशाराम डूडी, लोक अभियोजक रामप्रकाश खाबाणी, कारागृह प्रभारी राजूराम विश्नोई उपस्थित थे।