पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुद में सीखने की सकारात्मक ललक जगाएं: डॉ. सोनी

खुद में सीखने की सकारात्मक ललक जगाएं: डॉ. सोनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीराजेंद्र सूरी कुंदन जैन राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों की ओर से मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्राओं की ओर से स्वागत गीत देशभक्ति गीत पेश किए गए। छात्रसंघ परामार्शदाता बीएल कुम्हार ने अपने संबोधन में महाविद्यालय का परिचय देते हुए कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉॅॅ. जितेंद्र कुमार सोनी ने कहा कि किसी चीज को चाहने उसे पाने में काफी फासला होता है जिसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि खुद में सीखने की सकारात्मक ललक पैदा करें तथा खुद में छिपी प्रतिभा को छिपाने की अपेक्षा उजागर करें। जो इंसान खुद की कद्र नहीं करता, उसको कहीं भी उचित स्थान नहीं मिल पाता है। डॉॅ. सोनी ने कहा कि जज्बा हौसला आपको औरों से अलग बनाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी को ‘कब’ और ‘क्या‘ में उलझने की बजाय ‘क्यों’ को लेकर अपना कांसेप्ट विकसित करना चाहिए। विधायक अमृता मेघवाल ने कहा कि छात्राओं को व्यक्तित्व विकास करने के साथ अपनी स्वतंत्र पहचान बनानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि वह महाविद्यालय में व्याख्याताओं की नियुक्ति भूगोल संकाय खोलने को लेकर उन्होंने शिक्षा मंत्री से बात की है। उन्होंने महाविद्यालय के विकास के लिए विधायक कोष से 11 लाख रुपए देने की घोषणा की। नगरपरिषद सभापति भंवरलाल माली ने कहा कि महाविद्यालय संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए वह हरसंभव सहायता दिलवाएंगे। प्राचार्य डॉ. मधुसूदनसिंह राठौड़ ने अपने संबोधन में अतिथियों से महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान के लिए आह्वान करने के साथ कॉलेज की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता बीएल देवड़ा ने किया। इस अवसर पर भवानीसिंह मेड़तिया, सरदारसिंह चारण, अर्जुनसिंह उज्ज्वल, प्रवीण अग्रवाल, दाड़म भाई सुराणा, चेतन शर्मा, अनुराधा सक्सेना, डॉ. जीएल जयपाल, छात्रसंघ अध्यक्ष कोमल शर्मा, उपाध्यक्ष ममता कौर, महासचिव खुशबू संयुक्त सचिव अलका कुमारी सहित महाविद्यालय स्टाफ विद्यार्थी उपस्थित थे।

छात्रसंघअध्यक्ष ने गिनाई समस्याएं : कार्यक्रमके दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष कोमल शर्मा ने विधायक कलेक्टर से महाविद्यालय में व्याख्याताओं की कमी के चलते पढ़ाई प्रभावित