सफलता के लिए समय प्रबंधन की नसीहत दी
राष्ट्रीयजागृति संस्था की ओर से सोमवार को माली समाज छात्रावास में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभाओं का सम्मान करने के साथ अतिथियों ने लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम करने की बात कही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनोद सिन्हा ने कहा कि प्रतिभा का निरंतर श्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यार्थी अपने भविष्य को समृद्ध सुरक्षित कर सकता है। यदि विद्यार्थी रूचि पूर्वक शिक्षा का चयन कर अध्ययन करे तो लक्ष्य हासिल करना सरल हो जाता है। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। सीसीडीयू राजस्थान के स्टेट रिसोर्स पर्सन भभूताराम सोलंकी ने कहा कि विद्यार्थियों को सोच-समझकर सही विषय स्कूल का चयन करना होगा। उन्हें अपनी रूचि के अनुसार ही विषय का चयन कर लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयास करने चाहिए। व्याख्याता बीएल देवड़ा ने कहा कि श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने के लिए अपनी रुचि का विषय चुनने के साथ समय का सही प्रबंधन करना होगा। उन्होंने कहा कि समय प्रबंधन और रुचि के विषय में अध्ययन सफलता के लिए किए जाने वाले परिश्रम को आधा कर देता है। कार्यक्रम को व्याख्याता वगताराम चौधरी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों की ओर से जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए 223 विद्यार्थियों का स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र पुस्तिका देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन शारदा स्वामी ने किया। अनिल गहलोत ने स्वागत भाषण रवि सोलंकी ने अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान प्रधानाचार्य हितेंद्र परकार, संस्था समन्वयक हितेश दवे, कमलकिशोर पंवार, विनोद सुंदेशा, शिवलाल, नरेंद्रसिंह चौहान, राजू सोलंकी जगदीश प्रजापत सहित संस्था पदाधिकारी सदस्य उपस्थित थे।
जालोर. महात्माज्योति बा फुले स्कूल में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मंचासीन अतिथि एवं उपस्थित विद्यार्थी अभिभावक।