गबन की जांच करवाने की मांग
जालोर | राजस्थानशिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रतिनिधि मंडल ने चितलवाना ब्लॉक में शिक्षकों की जीपीएफ राशि में हुए गबन की जांच की मांग को लेकर एडीएम आशाराम डूडी से वार्ता कर शिक्षकों की कटौती राशि में हुए गबन के विशेष उच्च स्तरीय जांच ऑडिट करवाने की मांग की। जिला मंत्री अंबिकाप्रसाद तिवारी ने बताया कि वार्ता के दौरान गबन की राशि शिक्षकों को पुन: दिलाने तथा दोषी को दंडित करवाने की मांग की गई। इस दौरान शिवदत्त आर्य, देवराज चौधरी, दलपतसिंह आर्य गोपालसिंह उपस्थित थे।