सैकंड ग्रेड शिक्षक प्रमोट होकर बनेंगे लेक्चरर
जालोर | माध्यमिकशिक्षा विभाग में सैकंड ग्रेड शिक्षकों को लेक्चरर बनाया जाएगा। शिक्षा विभाग ने सैकंड ग्रेड से लेक्चरर पदों पर चयन वर्ष 2016-17 की डीपीसी की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने सैकंड ग्रेड शिक्षकों की अस्थाई पात्रता सूची जारी की है। इसको लेकर 15 फरवरी तक शिक्षकों से आपत्तियां मांगी गई हैं। सूची में 1983-86 से वर्ष 2010-11 तक सैकंड ग्रेड में नियुक्त विभिन्न विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट सैकंड ग्रेड शिक्षकों के नाम शामिल है।
वेबसाइट पर अपलोड पात्रता सूची में 3767 शिक्षकों के नाम हैं।