पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऐलानाके ग्रामीणों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर जानलेवा हमले करने के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया है कि चंदनमल ओटसिंह ने एक मामला रमेश कुमार माली निवासी ऐलाना एवनदेवी प|ी सुरेश कुमार भील निवासी एलाना के विरुद्ध पंचायतीराज चुनाव में कूटरचित शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के आधार पर चुनाव लड़ने का मुकदमा पुलिस थाने में दर्ज करवाया था। उसके बाद से परिवादी पक्ष को धमकियां और मामला वापस लेने की धमकियां मिल रही है। 6 जनवरी को चंदनमल राजपुरोहित, अर्जुन राजपुरोहित, ओटसिंह श्रवणसिंह कचहरी से पुन: लौट रहे थे तो निंबलाना फांटे पर रमेश कुमार पुत्र करनाजी माली, मंगलाराम पुत्र मोडाजी भील, सणाराम पुत्र मसराराम भील, किशनाराम पुत्र पूनमाराम भील, भीमाराम पुत्र मोडाराम भील, छगनाराम, लालाराम आम्बाराम कटारिया अन्य ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद वहां से चले गए। इसका मामला कोतवाली में दर्ज है। ज्ञापन में बताया गया है कि इसके बावजूद अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सौंपे गए ज्ञापन में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है।

ऐलाना प्रकरण की जांच करने की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन देते ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...