कार्यकारिणी का विस्तार
जालोर | काशीविश्वविद्यालय मंदिर प्रांगण में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंडल के सचिव खुशवंत नाग के नेतृत्व में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। अध्यक्ष लक्ष्मीकांत दवे ने अपनी कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रद्युम्न शर्मा एवं उपाध्यक्ष राकेश दवे, कोषाध्यक्ष शैलेष दवे, सह कोषाध्यक्ष रोशन दवे, सह सचिव रितेश दवे, गिरीश त्रिवेदी, पवन ओझा, महामंत्री विकास व्यास, संपर्क मंत्री अमित दवे, सौरभ त्रिवेदी, सलाहकार मंत्री अमित व्यास, राहुल नाग, खेल मंत्री मृदुल व्यास, सांस्कृतिक मंत्री अनिल त्रिवेदी को बनाया गया और नव युवक मंडल की ओर से विजय व्यास, कुलभूषण नाग, विक्रम दवे, वीरेंद्र नाग और गोपीकिशन ओझा को मार्गदर्शक के रूप में नियुक्त किया गया।