सीसी रोड निर्माण की मांग
जालोर | वार्डसंख्या 22 की पार्षद सुखी देवी ने सभापति भंवरलाल माली को ज्ञापन देकर रामदेव कॉलोनी में सीसी रोड बनवाने की मांग की है। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि सीसी रोड नहीं होने के कारण आवागमन में परेशानी होने के साथ बारिश में कीचड़ जमा हो जाता है। उन्होंने वार्डवासियों की सुविधार्थ शीघ्र ही सड़क निर्माण की मांग की।