शिशुओं के स्वास्थ्य की आज होगी जांच सेहतमंद शिशु की मां को मिलेगा इनाम
चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को शिशु स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिले के सभी ब्लॉक के सर्वाधिक जनसंख्या वाले गांवों में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित होगा। सीएमएचओ डॉ. जीएस देवल ने बताया कि शिशु स्वास्थ्य दिवस में 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को अपनी माताओं के साथ बुलाया जाएगा। इसके लिए चयनित क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चयनित क्षेत्र की आशा एएनएम को निर्देशित करेंगे जिसके लिए सभी बीसीएमओ को निर्देश दिए जा चुके हैं।
माताओंके स्वास्थ्य की भी होगी जांच
आरसीएचओडॉ. डीसी पुंसल ने बताया कि आशा अपने क्षेत्र की माताओं को समारोह स्थल लेकर आएंगी। चयनित स्थान पर शामियाना लगाकर बच्चों माताओं के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। इसमें राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आने वाली टीम को बुलाया जाएगा जो शिशुओं के स्वास्थ्य की जांच करेगी।
आईईसीसामग्री होगी प्रदर्शित
जिलाआईईसी समन्वयक कमल गहलोत ने बताया कि चयनित स्थान पर शिशु स्वास्थ्य, मातृ स्वास्थ्य एवं विभागीय योजनाओं से संबंधित आईईसी सामग्री प्रदर्शित की जाएगीी, ताकि आमजन को विभागीय गतिविधियों की जानकारी मिल सके। वहीं कुछ आशाओं का चयन कर उनके द्वारा समारोह स्थल पर ओआरएस का घोल बनाने की प्रक्रिया एवं उसके लाभ के बारे में माताओं को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मौके पर शिशु स्वास्थ्य एवं मातृ स्वास्थ्य पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। वहीं सेहतमंद शिशु की माताओं को पुरस्कृत किया जाएग।
बागरामें होगा आयोजन, ब्लॉक मीटिंग में दिए निर्देश
जालोरब्लॉक के गांव बागरा स्थित राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शिशु स्वास्थ्य दिवस मनाया जाएगा। जालोर बीसीएमओ डॉ. रतनलाल ने इस संबंध में मंगलवार को हुई ब्लॉक मीटिंग में विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित चिकित्सा प्रभारी अधिकारी, एएनएम को निर्देश दिए। उन्होंने बागरा में शिशु सुरक्षा मातृ सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए कई अन्य गतिविधियों को भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक अजयसिंह कड़वासरा, जिला आईईसी समन्वयक कमल गहलोत यूनिसेफ के जिला समन्वयक इंद्रपालसिंह ने आरोग्य राजस्थान, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, मिशन इंद्रधनुष, शिशु मातृ मृत्यु, आशा सॉफ्ट, पीसीटीएस लाइन लिस्टिंग, ओजस, आरकेएसके, आरबीएसके आदि योजना की समीक्षा करते हुए एएनएम को निर्देश दिए।
जालोर. बीसीएमओकी ब्लॉक स्तरीय बैठक को संबोधित करते अधिकारी एवं बैठक में मौजूद एएनएम।