पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों को आज दी जाएगी डी वार्मिंग की दवा

बच्चों को आज दी जाएगी डी-वार्मिंग की दवा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र स्कूलों में बच्चों को कृमि नियंत्रण की दवा पिलाई जाएगी। इस बार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के निजी स्कूलों एवं मदरसों में पढऩे वाले बच्चों को भी डी वार्मिंग की दवा पिलाई जाएगी। सीएमएचओ डॉ. जीएस देवल ने बताया कि शिक्षा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से एक से 19 साल तक के बच्चों को एलबेन्डाजोल की दवा दी जाएगी। सभी ब्लॉक में करीब साढ़े आठ लाख से अधिक एलबेन्डाजोल (पेट के कीड़े मारने की दवा) की गोलियां भेजी गई है। आरसीएचओ डॉ. डीसी पुंसल ने बताया कि 10 फरवरी को जालोर जिले की स्कूलों में नामांकित चार लाख 656 तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर दो लाख 62 हजार 124 बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र पर नहीं आने वाले एक से छह साल तक के बच्चों को आशा केंद्र पर लेकर आएगी और उनको दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कुछ जगहों पर एलबेन्डाजोल सिरप भी भेजी गई है। उन्होंने बताया कि शेष रहने वाले बच्चों को 16 फरवरी को कृमि नियंत्रण दवा पिलाई जाएगी।

आशाको मिलेगा इन्सेंटिव : राष्ट्रीयकृमि मुक्ति दिवस के दिन बच्चों को स्कूल आंगनबाड़ी में लेकर आने पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा सहयोगिनियों को इंसेंटिव भी दिया जाएगा।

बालिकाविद्यालय में होगा आयोजन : चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग जालोर की ओर से शहर के प्रताप चौक स्थित आदर्श राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में उद्घाटन समारोह का आयोजन का किया जाएगा। आरसीएचओ डॉ. डीसी पुंसल ने बताया कि समारोह दोपहर 1 बजे जिला प्रमुख वन्नेसिंह गोहिल की अध्यक्षता में आयोजित होगा।





उन्होंने बताया कि पोषाहार के बाद बच्चों को एलबेन्डाजोल की दवा दी जाएगी। इस मौके पर चिकित्सा विभाग के सभी अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

खबरें और भी हैं...