प्रेरकों की बैठक आयोजित
जालोर | पंचायतसमिति के सभागार में विकास अधिकारी सुखराम विश्नोई के अध्यक्षता में महात्मा गांधी सार्वजनिक वाचनालय के प्रेरकों की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रेरकों को भामाशाह, पेंशन, राशन कार्ड, सीडिंग, स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के उपयोगिता प्रमाण पत्र, फोटोग्राफी में ग्राम सेवक कनिष्ठ लिपिकों का सहयोग करने के निर्देश दिए। इस दौरान साक्षरता खंड समन्वयक वजींगाराम मीणा ने प्रेरकों के उपस्थिति बकाया मानदेय उपयोगिता प्रमाण पत्र 20 मार्च को आयोजित होने वाली बुनियादी साक्षरता परीक्षा को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान कांतिलाल, छगनाराम, कैलाश गर्ग, ममता, उमराव कंवर अमीता मौजूद थे।