पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संत के स्वागत में उमड़े ग्रामीण

संत के स्वागत में उमड़े ग्रामीण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गच्छाधिपतिराष्ट्रसंत जयंतसेन सूरीश्वर मुनिमंडल के बुधवार सुबह बागरा पहुंचने पर बागरा गांव सहित आसपास के क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं ने संत का सामैया कर खुद को धन्य महसूस किया। संत के स्वागत में दुल्हन की तरह सजी बागरा नगरी में सुबह के समय मंद मंद चल रही शीत लहर के बीच ढोल नगाड़े बैंड बाजे के स्वागत के साथ जैन संतों का नगर प्रवेश के दौरान श्रद्धालुओं के जोश के आगे ठंडी हवाएं भी कमजोर साबित हुई। जैन श्वेतांबर संघ बागरा के तत्वावधान में महाशतकोत्सव आयोजन को लेकर राष्ट्रसंत के नगर प्रवेश को लेकर बस स्टैंड पर बागरा गांववासियों की ओर से उनका सामैया कर स्वागत किया गया। स्वागत के बाद संत बस स्टैंड स्थित जैन मंदिर पहुंचे, जहां दर्शन करने के बाद धर्म जुलूस में चल रहे रथ, हाथी, घोड़े बैंलगाडियों में सवार लाभार्थी परिवार के लोग संत धर्म के जैकारे लगाते रहे। वहीं जुलूस के साथ विभिन्न स्वांग धरे कलाकार नाचते गाते हुए चल रहे थे। जुलूस के साथ संत जयंतसेन सूरीश्वर बस स्टैंड से रवाना होकर मुख्य बाजार होते हुए चौहटे पर स्थित चिंतामणि पाश्र्वनाथ मंदिर पहुंच प्रभु के दर्शन किए। इसके बाद स्टेशन रोड होते हुए राजेंद्र नगर में बनाए पांडाल भरतपुर नगरी पहुंचा जहां जैन श्वेतांबर संत बागरा के तत्वावधान में रास्ट्रसंत का अभिवादन किया गया। कार्यक्रम में बागरा सहित आकोली, सांथू, सियाणा, सरत, नून, बाकरा जालोर सहित बड़ी तादाद में प्रवासी बंधु मौजूद थे। महाशतकोत्सव को लेकर बागरा गांव में प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी हैं। राष्ट्रीय संत के सानिध्य में होने वाले शताब्दी महोत्सव को लेकर स्थानीय नागरिकों के अलावा जैन बंधुओं में गजब का उत्साह नजर रहा है। महोत्सव के महेंद्र जैन ने बताया कि 20 फरवरी को महाशतकोत्सव एवं ध्वाजारोहण श्रद्धा उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मोहनलाल जैन, मांगीलाल, अंबालाल, संपतलाल, शेषमल, विमल कुमार, कांतिलाल, नरेश उतमचंद सहित जैन समाज के लोग मौजूद थे।

बागरा. नगरप्रवेश करते जयंतसेन सूरीश्वर मुनिमंडल।

खबरें और भी हैं...