आलावा सी के मल्लीनाथ मेले में उमड़े श्रद्धालु
निकटवर्तीआलावा सी गांव की पहाड़ी की तलहटी में स्थित मल्लीनाथजी मंदिर में माघ सुदी दूज बुधवार को मेले का आयोजन हुआ। मेले में जालोर, पाली सिरोही जिले के श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मल्लीनाथ के दर्शन कर खुशहाली की कामना की। मेले के आयोजन को लेकर बुधवार सवेरे मंदिर में महाआरती का आयोजन हुआ। मेले को लेकर बुधवार सवेरे से ही ग्रामीण श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था जो दिनभर चलता रहा। श्रद्धालुओं ने मल्लीनाथ महाराज को चूरमे, नारियल मिठाइयां का चढ़ावा चढ़ाया। मेला कमेटी के अध्यक्ष जय मित्र मंडल रसियावास कलां के सदस्य हुकमसिंह ने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जय मित्र मंडल रसियावास कलां की ओर से निशुल्क चाय पानी की व्यवस्था की गई। इस मौके महिपालसिंह, गजेंद्रसिंह, खीमाराम माली, आनंदसिंह, महेंद्रसिंह, हीरालाल सुथार, मांगूसिंह, रमेश कुमार, जबरसिंह मांगीलाल सहित ग्रामीण मौजूद थे।
मेले में महिलाओं युवतियों ने दुकानों हाट बाजार से बच्चों के लिए खिलौने खरीदे। मेले में युवक युवतियों में खासा उत्साह नजर आया। मेले के दौरान सुरक्षा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मी तैनात थे।
हरजी. अलावाके निकट पहाड़ी की तलहटी में मल्लीनाथ मेले में उमड़ी भीड़।