पूर्व केंद्रीय मंत्री पायलट को दी श्रद्धांजलि
जालोर | शहरसहित जिले भर में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की 71वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई। जिला मुख्यालय पर राजीव गांधी भवन में आयोजित विचार गोष्ठी में उपस्थित कांग्रेसियों ने पायलट की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव जगदीश चौधरी, शाहजाद अली प्रतिपक्ष नेता मिश्रीमल माली ने पायलट की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान जितेंद्र कसाना, फिरोज खां मेहर, पार्षद कालूराम मेघवाल, पुखराज माली, महेंद्र जीनगर राजेश कोराणा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसी प्रकार भगवान देवनारायण मंदिर में गुर्जर समाज की ओर से पायलट की जयंती पर उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान अशोक गुर्जर, पार्षद भेरूसिंह गुर्जर, चौथसिंह, मनीष गुर्जर मदनसिंह गुर्जर सहित समाज के लोग मौजूद थे।
जालोर. राजीवगांधी भवन में कार्यक्रम में स्व. पायलट को श्रद्धांजलि देते कांग्रेसी।