संस्कृत विद्यालय में वार्षिकोत्सव मनाया
जालोर | राजकीयबालिका वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय सांथू में बुधवार को कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह वार्षिकोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में जालोर प्रधान संतोष कुमारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्रसिंह बालावत, सांथू सरपंच वादी कुमारी भामाशाह रमेश कुमार तोगाणी अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की ओर से बेटी बचाओ विषय पर नाटक की प्रस्तुति दी गई।