एक रात में नौ मकानों में चोरी
भास्कर न्यूज | सियाणा (जालोर)
कस्बेके निकटवर्ती भेटाला गांव में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने एक ही रात में गांव के नौ मकानों के ताले तोड़ मकान में रखे लाखों रुपए की कीमत के सामान चोरी कर ले गए। गांव में एक के बाद एक लगातार हो रही चोरियों से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस की नाकामी के खिलाफ गांव का रास्ता बंद कर विरोध जताया।
ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार रात गांव में बंद पड़े मकानों के एक ही रात में चोरों ने एक के बाद एक कुल नौ मकानों के ताले तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बुधवार सवेरे गांव के लोग जब उस रास्ते से गुजर रहे थे तो बंद मकानों के दरवाजे खुले होने के साथ ताले टूटे हुए थे। इसपर चोरी की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने एकत्रित होकर चोरी होने की सूचना सियाणा पुलिस चौकी बागरा थाने को दी।
बागरा थानाधिकारी मोतीसिंह राजपुरोहित मय जाप्ता मौके पर आए तथा घटनास्थल का जायजा लेकर गुस्साए ग्रामीणों से तीन दिन में वारदात का खुलासा करने का आश्वासन दिया। मगर गांव में लगातार हो रही चोरियों पर पुलिस की ओर से अंकुश नहीं लगा पाने से विरोध स्वरूप भेटाला चौराहे पर पत्थर कांटे डालकर गांव की महिलाओं के साथ जाम लगा दिया। शेष| पेज 15
इसदरम्यान वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई पुलिस ने जाम हटाने के प्रयास किए मगर ग्रामीणों ने जाम नहीं हटाने दिया। इसपर बागरा थानाधिकारी ने जाम लगाने ग्रामीणों के विरोध की सूचना जालोर मुख्यालय भेजी। जिसपर जालोर पुलिस उपाधीक्षक डॉ. दुर्गसिंह राजपुरोहित मौके पर आए तथा ग्रामीणों से समझाईश कर जाम हटवाया। उप अधीक्षक दुर्गसिंह ने जालोर से पागी टीम को बुला चोरों के पैर के निशान उठाए तथा जल्द ही चोरी का खुलासा करने का भरोसा दिलवाया।
इनके घर हुई चोरी
भेटाला निवासी राजेशकुमार पुत्र गणेशाजी राजपुरोहित, कस्तुराराम पुत्र विराजी राजपुरोहित, माधुसिंह पुत्र रावताजी राजपुरोहित, इंद्रमल पुत्र पदमाजी राजपुरोहित, उकाराम पुत्र पदमाजी राजपुरोहित, मंगलाराम पुत्र जुहारजी राजपुरोहित, शंकरलाल पुत्र सोनाजी राजपुरोहित, भभूतमल सोनाजी राजपुरोहित सांवलदास पुत्र पेलाजदास वैष्णव के बंद पड़े मकानों में हुई चोरी। सभी के मकान मालिक देशावर खेती के लिए कृषि कुंओं पर निवास करते हैं। उनके मकान बंद होने से अज्ञात चोरों ने अलमारियों दरवाजों के ताले तोड़ नकदी आभूषण सहित जमीनी अन्य कीमती दस्तावेज तथा महंगे कपड़ों के साथ लाखों रुपए की कीमत का सामान चुरा ले गए।
इनका कहना हैं-
सियाणा क्षेत्र में रात्रि गश्त के लिए पुलिस की नफरी बढ़ाने के साथ अबतक हुई चोरियों के खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा हैं।
-मोतीसिंह राजपुरोहित, थानाधिकारी, बागरा
मौका मुआयना किया हैं जल्द होगा खुलासा
भेटाला में एक साथ नौ घरों के ताले तोड़ चोरी होने की सूचना मिलने पर गांव में घटनास्थल का मुआयना किया हैं। जल्द ही चोरों का पता लगा खुलासा किया जाएगा।
-डॉ. दुर्गसिंह राजपुरोहित, पुलिस उपाधीक्षक जालोर
पहले भी हो चुकी है चोरियां नहीं खुला एक का भी राज
भेटालागांव में 11 मार्च 15 को सांवलाराम, मंछालाल बाबूलाल पुत्र कुपाजी राजपुरोहित के तीनों भाईयों के बंद पड़े मकानों से लाखों रुपए का सामान चोरी हुआ था। इसी तरह 31 जनवरी 16 को भेटाला निवासी प्रतापाराम पुत्र उकाराम कुम्हार के घर से भी हजारों रुपए की कीमत का सामान चोरी हो गया था। इतना ही नहीं उसी दिन दी गांव में मोटर साइकिल नकदी तथा आभूषण चोरी होने का मामला बागरा थाने में दर्ज होने के बाद पुलिस चोरियों पर नकेल कसना तो दूर इन चोरियों का खुलासा तक नहीं कर पाई हैं।
सियाणा. भेटालागांव में चोरी की घटना के बाद मौके पर लगी ग्रामीणों की भीड़ ग्रामीणों से पूछताछ करते डिवाईएसपी।