हर्षोल्लास के साथ मनाई उपाध्याय जयंती
जालोर | भाजपानगर मंडल जालोर की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि गुरुवार का माजीसा मंदिर सुंदेलाव तालाब पर मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत में अध्यक्ष प्रकाश नागर ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर विधायक अमृता मेघवाल, जिलाध्यक्ष रविंद्रसिंह बालावत, पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों सहित सभी कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। अध्यक्ष नागर ने पंडित दीनदयाल की जीवनी पर प्रकाश डाला।
जालोर विधायक अमृता मेघवाल ने पंडित दीनदयाल के जीवन आदर्शों को आत्मसात करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वे संघ, जनसंघ भाजपा के प्रेरक है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिलाध्यक्ष रविंद्र बालावत ने पंडितजी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर धनपत मुथा, छगन रामावत, नाथुसिंह तीखी, सुमेरसिंह रावणा राजपूत, दीपेश सिद्धावत, दशरथसिंह समेत कई जने मौजूद थे।
जालोर. दीनदयालउपाध्याय जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करती विधायक।