जालोर| बसंतपंचमी के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शहर के सिद्धाईनाथ
जालोर| बसंतपंचमी के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शहर के सिद्धाईनाथ मठ हल्देश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में सप्तम महासरस्वती जयंती वार्षिक उत्सव मनाया जाएगा। पंडित पवन दाधीच ने बताया कि सभी सरस्वती उपासकों द्वारा बसंत पंचमी अर्थात माघ शुक्ल पक्ष पंचमी सरस्वती जयंती शुक्रवार को को सवेरे सरस्वती पूजन, सरस्वती जप एवं हवन का आयोजन रखा गया है। पंडित दाधीच ने बताया कि सरस्वती विद्या बुद्धि की परदात्रि देवी है। इसका स्मरण करने से सभी सुखों की प्राप्ति होती है। सरस्वती पूजन सवेरे 11.15 बजे, हवन 12.15 बजे रखा गया है।
सरस्वती वार्षिक उत्सव आज