जोधपुर| जोधपुरमें तीन साल बाद थल सेना भर्ती रैली आयोजित
जोधपुर| जोधपुरमें तीन साल बाद थल सेना भर्ती रैली आयोजित होने वाली है। भर्ती रैली 7 से 16 मार्च तक एयरफोर्स क्षेत्र में स्थित शारीरिक शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान के मैदान में होगी। इसमें जोधपुर, पाली, जैसलमेर, बाड़मेर, सिरोही, जालोर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर उदयपुर जिले के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। रैली सैनिक सामान्य पद, सैनिक क्लर्क या एसकेटी., सैनिक नर्सिंग असिस्टेंट, सैनिक टेक्निकल और सैनिक ट्रेडमैन के पदों के लिए होगी। इसके लिए सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र की दो कॉपी मिलेगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 14 जनवरी से शुरू हो गया है, जो 25 फरवरी तक जारी रहेगा। सेना भर्ती रैली का विस्तृत कार्यक्रम भर्ती रैली की वेबसाइट पर 1 मार्च को जारी किया जाएगा।
रैली में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को 10 रुपए के स्टांप पेपर पर अपना ब्यौरा लाना होगा। स्टांप पेपर की प्रतिलिपि संबंधित तहसीलदार कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
जोधपुर में सेना भर्ती रैली 7 से 16 मार्च तक