पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जालोर | क्षत्रियगोरक्षा संघ के प्रदेशाध्यक्ष रतनसिंह तूरा ने प्रेस

जालोर | क्षत्रियगोरक्षा संघ के प्रदेशाध्यक्ष रतनसिंह तूरा ने प्रेस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर | क्षत्रियगोरक्षा संघ के प्रदेशाध्यक्ष रतनसिंह तूरा ने प्रेस वार्ता में कहा कि क्षत्रि गोरक्षा शौर्य समागम का आयोजन 14 फरवरी को सिरोही जिले के नंदगांव केसुआ में किया जाएगा। क्षत्रिय गोरक्षा संघ प्रदेश में गायों की रक्षा एवं लोगों में गायों के प्रति सजगता लाने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चला रजा है। गोरक्षा से ही हिंदू धर्म एवं मानव मात्र की रक्षा संभव है। उन्होंने कहा कि क्षत्रियों ने हमेशा से धर्म की रक्षा एवं गाय की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया है और आगे भी क्षत्रियों को ही गाय की रक्षा के लिए आगे आना होगा। इसी भावना को बढ़ावा देने के लिए 14 फरवरी को क्षत्रिय गोरक्षा शौर्य समागम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान रघुनाथसिंह धामसीन, राजवीरसिंह नोसरा, परबतसिंह आकोपादर, विक्रमसिंह समेत कई जने मौजूद थे।

गोरक्षा शौर्य समागम नंदगांव में

खबरें और भी हैं...