पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आवेदन की अंतिम तिथि 30 तक

आवेदन की अंतिम तिथि 30 तक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर. सत्र2014-15 में अध्ययनरत बीए, कॉम, बीएससी द्वितीय वर्ष के नियमित विमुक्त, घुमंतु अर्द्धघुमंतू जाति के छात्र-छात्राओं को 12वीं कक्षा में 60 स्नातक प्रथम वर्ष में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर वरीयता के आधार पर टू व्हीलर वितरित किए जाएंगे। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.के. कोठारी ने बताया कि इसी तरह सत्र 2014-15 में अध्ययनरत बीए, कॉम, बीएससी तृतीय वर्ष एमए, एमकॉम पूर्वाद्र्ध एवं उत्तराद्र्ध के नियमित विमुक्त, घुमंतु अर्द्धघुमंतू जाति के छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि गत परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर दी जाएगी। इसके लिए छात्र-छात्राओं का गत परीक्षा में कोई प्रश्न पत्र बकाया नहीं होना चाहिए। इसको लेकर 30 सितंबर को शाम 4 बजे तक छात्र-छात्राएं विभागीय वेबसाइट पर पूर्ण रूप से आवेदन मय दस्तावेज भरकर दस्तावेज प्रभारी अधिकारी डॉ. हरीश्चंद्र के पास जमा करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।