- Hindi News
- िक्रकेट प्रतियोगिता में पीजी टीम 85 रन से विजेत
िक्रकेट प्रतियोगिता में पीजी टीम 85 रन से विजेत
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शनिवार को बी कॉम एमए फाइनल के विद्यार्थियों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें एमए की टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के तहत कप्तान रविंद्रसिंह मंडलावत की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए बीकॉम की टीम को 85 रन पर समेटा। मैच में कप्तान मंडलावत ने गेंदबाजी करते हुए सत्रह रन देकर चार विकेट लिए। वहीं बल्लेबाजी करते हुए 8 बॉल पर 22 रन बनाकर शानदार पारी खेली। मैच में एमए की टीम ने जीत दर्ज की। वहीं मैच के दौरान मंडलावत को मैन ऑफ मैच घोषित किया गया। इस मौके प्राचार्य आर.के. कोठारी, व्याख्याता ललित कुमार, महिपालसिंह मंडलावत, प्रेमसिंह चारण भागीरथ विश्नोई समेत काफी संख्या में स्टूडेंट्स मौजूद थे।
जालोर. खिलाडिय़ोंसे परिचय करते छात्रसंघ अध्यक्ष।