- Hindi News
- कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे विरोध प्रदर्शन
कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे विरोध प्रदर्शन
जालोर. कांग्रेसकार्यकर्ता पदाधिकारी शनिवार को कलेक्ट्रेट के सामने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रवक्ता रमेश कुमार सोलंकी ने बताया कि सरकार के एक साल के कुशासन, विफलता, वादा खिलाफी, महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध एवं अराजकता के विरोध में यह प्रदर्शन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, विधायक, जिला प्रमुख, प्रधान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।