पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट्स को बताए योग के गुर

स्टूडेंट्स को बताए योग के गुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर. देबावासगांव में राजकीय स्कूलों में देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज, हरिद्वार एवं गायत्री शक्ति पीठ जालोर के संयुक्त तत्वावधान में गायत्री परिवार के सौजन्य से योग एवं ध्यान विषय पर रोचक जानकारियां दी। जिसमें छात्रों की एकाग्रता, मेघा शक्ति एवं स्वास्थ्यवर्धक रहने के गुर सिखाए गए। जिसें छात्रों ने सिंहासन, ताड़ासन, शीतांजलि, भ्रामरी, गोमुखासन आदि आसनों सहित गायत्री मंत्र का सामूहिक जाप किया। कार्यक्रम के दौरान खेतपाल परमार, कैलाश माली, राजू शेख, भीमाराम चौधरी, कल्याणसिंह, दौलसिंह, हिमताराम, दानाराम राजसिंह समेत कई जने मौजूद थे।