पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राठौड़ देवड़ा संगठन मंत्री

राठौड़ देवड़ा संगठन मंत्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर. हिंदूयुवा संगठन नगर की बैठक हिंदू युवा संगठन के कार्यालय में नगर उपाध्यक्ष प्रवीण रावल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। रावल ने युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने धर्म सामाजिक कार्य करने का आग्रह किया। संगठन के नगर अध्यक्ष भीखाराम प्रजापत ने युवाओं को अच्छे कार्य करने, बेटी बचाओ, रक्तदान, स्वच्छ भारत निर्मल भारत में सहयोग करने की बात कही। संगठन के नगर अध्यक्ष प्रजापत ने नगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए महेंद्र राठौड़ (प्रजापत) को मयंक देवड़ा (माली) को संगठन मंत्री बनाकर संगठन हित के कार्य करने, संगठन में सदस्य अभियान चलाकर रिक्त पदों पर शीघ्र ही नगर कार्यकारिणी बनाने की बात कही।