पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज में छात्र दायित्व एवं समाज अपेक्षाओं पर व्याख्यान आयोजित

कॉलेज में छात्र दायित्व एवं समाज अपेक्षाओं पर व्याख्यान आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयस्नातकोत्तर महाविद्यालय जालोर में युवा विकास प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में मानवाधिकार एवं छात्र दायित्व एवं समाज अपेक्षाओं पर व्याख्यान का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ललित दवे ने छात्र, समाज एवं नैतिक दायित्वों को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से प्रस्तुत किया।

दवे ने कहा कि छात्र अपने अतीत को झांककर कमियों, कमजोरियों एवं नकारात्मक भाव को छोड़कर सामाजिक अपेक्षाओं पर खरे उतरें। समाज तथा वर्तमान मीडिया की सक्रिय एवं पैनी नजरें हमारी हर गतिविधियों पर रहती है, जिसका प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष संबंध हमारे परिवार, समाज संस्कारों को प्रदर्शित करती है।

कार्यक्रम में संस्कृत व्याख्याता डॉ. हरिसिंह राजपुरोहित ने मानवाधिकारों के विषय में विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि मानव के जन्म से लेकर, जीवन जीने का अधिकार कोटिल्य ने अर्थशास्त्र में उल्लेख किया है। समाज सरकार हमेशा मानवों के अधिकार के लिए तत्पर रहती हे। कार्यक्रम में युवा विकास प्रकोष्ठ संयोजक अर्जुनसिंह उज्ज्वल, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी मनीष अखावत, बंशीलाल दर्जी, चंदन प्रकाश समेत कई जने मौजूद थे।

जालोर. राजकीयकॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता।