पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1 लाख से अधिक आवेदन आए विशेष ग्रामसभाओं में

1 लाख से अधिक आवेदन आए विशेष ग्रामसभाओं में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | प्रदेशकी तकरीबन 9,800 पंचायतों में हुई विशेष ग्रामसभा में एक लाख से अधिक लोगों ने हुनर की ट्रेनिंग पाकर रोजगार लेने के लिए आवेदन भरा है। जयपुर जिले की 489 पंचायतों में हुई विशेष ग्रामसभा में 5000 से अधिक लोगों ने आवेदन भरा है। हालांकि गुरुवार तक पूरा आंकड़ा उपलब्ध नहीं हो पाया है। इसकी वजह यह है कि पंचायतों में हुई विशेष ग्रामसभा के ये आंकड़े ब्लॉक, जिला परिषद से होते हुए एकत्रित होगा। राजसमंद में 10085, सिरोही में 2064, श्रीगंगानगर में 2898, भीलवाड़ा में 5800 और जालोर में 2200 लोगों ने हुनर के माध्यम से रोजगार पाने के लिए आवेदन भरा है। विशेष ग्रामसभा के दौरान लोगों में खास उत्साह देखा गया। जिन लोगों ने आवेदन नहीं किया, उनको भी यह जानकारी हुई कि तकरीबन 20 क्षेत्रों में हुनर की ट्रेनिंग पाने के लिए कोई भी खर्च नहीं करना पड़ेगा।