पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाली के अभाव में रोड पर फैल रहा गंदा पानी

नाली के अभाव में रोड पर फैल रहा गंदा पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेके बस स्टैंड से जसवंतपुरा जा रहे रोड पर नाली नहीं होने से गंदा पानी रोड पर फैल रहा है, जिस पर रोड के बीच में पानी भराव से गड्ढे भी पड़ गए हैं। ऐसे में लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बस स्टैंड के पास राबाउवि राजकीय प्राथमिक स्कूल के आगे आम रोड पर नालियों का सारा गंदा पानी रोड पर एकत्रित हो रहा है। स्कूल के प्रधानाचार्य ईश्वरसिंह देवड़ा ने बताया कि समस्या को लेकर तहसीलदार विकास अधिकारी को कई बार अवगत कराया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में पंचायत सचिव राजेश टेलर ने बताया कि स्कूल के सामने गंदगी को लेकर वहां नाली बनाने का प्रस्ताव लिया हुआ है।