पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पशु आरोग्य चल इकाई करेगी पशुओं का उपचार

पशु आरोग्य चल इकाई करेगी पशुओं का उपचार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर . पशुपालनविभाग द्वारा बीमार पशुओं के उपचार के लिए संचालित की जा रही पशुधन आरोग्य चल इकाई के शिविरों का कार्यक्रम माह सितंबर के लिए जारी कर दिया गया है।

संयुक्त निदेशक पी के माथुर ने बताया कि तहसील फतेहगढ में 19 सितंबर को ग्राम पंचायत तेजरावा के गांव तेजरावा, सिरडा आंटिया में , 22 सितंबर को पंचायत मोढा के गांव मोढा , रणधा , बोगनियाई , बीरमाणी में 23 सितंबर को ग्राम पंचायत कुण्डा के गांव कुण्डा, मेहरो की ढाणी, कोहरा , नीम्बली में पशुधन आरोग्य चल इकाई पहुंचकर वहां बीमार पशुओं के उपचार के लिए शिविर लगाएगी। संयुक्त निदेशक ने बताया कि जारी कार्यक्रम के अनुसार तहसील भणियाणा में 19 सितंबर को ग्राम पंचायत सरदार सिंह की ढाणी के गांव सरदार सिंह की ढाणी, तेजमालपुरा, भगवतीपुरा, तेलीवाडा, कानासर, रायसिंहपुरा, फूसासर में, 22 सितंबर को गांव लूणाकला, मोतीसर, लूणा खुर्द, अचलपुरा, हीरगढ़, नया लुणाकला में , 23 सितंबर को गांव जैमला, दलपतपुरा, जसवंतपुरा, हेमगढ़, प्रतापगढ़, रणजीतपुरा, आणेसा में पशुओं के उपचार के लिए कैंप लगेगा। इसी प्रकार तहसील पोकरण में 19 सितंबर को गांव पांचे का तला , शेखो का तला , सांकडियां , सोनिया नगर , बरसल नगर में , 22 सितंबर को गांव उंजला, नाथूसर, मेहताबगढ़, बडलीमाण्डा में, 23 सितंबर को गांव नेडान के गांव मदासर, लखासर, नारायणपुरा में बीमार पशुओं के उपचार के लिए कैंप लगेंगे। तहसील जैसलमेर में 19 सितंबर को गांव बीदा के गांव नींबा, मेहबूब का पार, फलेडी, कोरिया, मसूरिया में, 22 सितंबर को गांव लूणार के गांव गुंजनगढ़ में, 23 सितंबर को गांव सिपला, जामडा, घुरिया, कुम्हार कोठा में बीमार पशुओं के उपचार के लिए शिविर लगेंगे।