पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव के कचरे को निस्तारित करने के लिए ग्रामीणों ने एकत्रित किया चंदा

गांव के कचरे को निस्तारित करने के लिए ग्रामीणों ने एकत्रित किया चंदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जसवंतपुरातहसील मुख्यालय पर ग्राम पंचायत की ओर से सफाई अभियान को लेकर ग्रामीणों व्यापारियों के प्रतिष्ठानों से 50 रुपए की राशि का चंदा एकत्रित किया। रविवार को ग्राम पंचायत सचिव भरत कुमार प्रजापत जगदीश भांड ने प्रत्येक दुकान पर जाकर सफाई अभियान को सफल बनाने की अपील करने के साथ घरों तथा प्रतिष्ठानों से 50 रुपए की राशि का सहयोग लिया। अभियान को लेकर नियमित रूप से कचरा एकत्रित करने के लिए इस चंदे की राशि से ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की व्यवस्था की है जो पूरे गांव में घूमकर घरों से निकला कचरा एकत्रित कर गांव से बाहर डाला जाएगा इसके अलावा ग्राम पंचायत की ओर से पांच सफाई कर्मियों को लगाया गया है जो कस्बे में नियमित सफाई करेंगे

सार्वजनिकस्थान पर कचरा डाला तो 200 रुपए पेनल्टी : ग्रामपंचायत ने सफाई व्यवस्था को लेकर सार्वजनिक स्थान पर कचरा डालने वाले पर 200 रुपए पेनल्टी लगाई जाएगी