सांड के हमले से एक घायल
सांड के हमले से एक घायल
जसवंतपुरा| तहसीलमुख्यालय पर इन दिनों आवारा पशुओं से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को सांड ने युवक को घायल कर दिया। ग्रामीणों ने घायल को निजी अस्पताल पहुंचा। गौरतलब है कि कस्बे में पिछले तीन माह में आवारा पशुओं से 21 जने चोटिल हो चुके हैं। कुछ दिन पहले एक महिला को सांड ने बुरी तरह घायल किया था, जिसे गुजरात रेफर किया गया। कस्बे के मुख्य बस स्टैंड, मुख्य चौराहे बाजार में जगह-जगह आवारा पशुओं को जमावड़ा रहता है। शेष|पेज12
ग्रामीणोंने कई बार इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत को अवगत करवाया, मगर इस बारे में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जिसके कारण इन आवारा पशुओं की घटना दिन दिन बढ़ती जा रही है। इस बारे में तहसीलदार पंकज जैन का कहना है कि ग्राम पंचायत ग्रामीणों को मिलकर इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए। वहीं इन पशुओं को पकड़कर गोशाला में छोड़ना चाहिए। वहीं ग्रामीण मोहनलाल जैन लकमाराम प्रजापत ने बताया कि कई बार दूसरे गांव के ग्रामीण आवारा पशु रात्रि में छोड़कर चले जाते हैं। जिसके कारण आवारा पशुओं की तादाद बढ़ती जा रही है। इन आवारा पशुओं से किसानों को फसलों का भी नुकसान झेलना पड़ रहा है।