भालू के हमले में दो युवक गंभीर घायल
वाडाभवजीगांव में रविवार सवेरे शौच के लिए जा रहे दो युवकों को भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी मिलने पर आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार वाडा भवजी निवासी रूपाराम (60) पुत्र हिन्दुराम चौधरी पादर निवासी भावाराम (35) पुत्र अजबाराम चौधरी अपने कृषि कुएं पर अलसवेरे रोजाना की तरह शौच के लिए गए थे। इस दौरान पीछे से अचानक एक भालू और उसके दो बच्चों ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान रूपाराम के सिर आंख पर गंभीर चोटें आईं। वहीं भावाराम को भी चोटें आईं। सूचना मिलने पर परिजन प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गुजरात ले गए। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनमल परमार मेलनर्स दिनेश प्रजापत ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। वन विभाग के कार्मिक देवीसिंह ने बताया कि जब बच्चे भालू के साथ होते हैं, तो भालू और भी खतरनाक हो जाता है। ऐसी स्थिति में भालू से दूरी बनाए रखना चाहिए।
जसवंतपुरा. भालू के हमले में घायल का स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार करते डॉक्टर।