- Hindi News
- क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर ग्रामीणों ने भेजा ज्ञापन
क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर ग्रामीणों ने भेजा ज्ञापन
जसवंतपुरा| क्षेत्रके ग्रामीणों ने सड़कों की दुर्दशा को लेकर मुख्यमंत्री सार्वजनिक निर्माण मंत्री को ज्ञापन भेजकर प्रशासनिक अधिकारियों ठेकेदारों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। बीते कुछ दिनों से कस्बे में हो रही बारिश के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जसवंतपुरा से सुंधामाता मंदिर जाने वाली सड़क को बने मात्र दो साल ही हुए हैं, लेकिन यह सड़क भी जगह जगह से बिखरने लगी है। वहीं सड़क के बीचो बीच पत्थर पर डामरीकरण करने से दुपहिया वाहन हादसे का शिकार हो रहे हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर से इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा जसवंतपुरा से सिरोही जाने वाली बांडी नदी पर बनी रपट क्षतिग्रस्त हुए दो साल बीतने के बावजूद इसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। ऐसे में बरसात के समय कभी भी हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने इस सड़क के मरम्मतीकरण की मांग की थी, लेकिन ठेकेदार की ओर से मरम्मत के नाम पर मात्र खाना पूर्ति कर इतिश्री कर दी गई।